पटना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे बिहार के लिए खुशी की एक छोटी-सी किरण दिखी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डबलिंग रेट कम हुई है। राजाय में कल कोरोना के छह नए मरीज पाए गए तो वहीं मंगलवार को भी मात्र सात नए मरीज ही पाए गए हैं। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य में 542 में से अबतक 212 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं तो वहीं अबतक चार मरीजों की मौत हुई है।
बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर एक डाटा जारी किया है जिसमें 15 अप्रैल से पांच मई तक के आंकड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पहले सात दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे थे।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में तेजी आई है और ये आंकड़ा अब 212 हो गया है।
बिहार में अब तक कोरोना से 158 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 29.47 है। पिछले 24 घंटे में 28 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। तेजी से रिकवर करने वालों में नालंदा और सीवान सबसे आगे हैं। नालंदा में 36 में से 30 और सीवान में 32 में से 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार को इन जिलों में मिले हैं छह नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना के अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है। वहां 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, राजाबाजार इलाके से एक 28 साल की महिला कोरोना पॉजिटव पायी गय है।
प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है। तो, मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त कैमूर के भभुआ शहर से 25 साल के एक युवक को कोरोना पॉजिटव पाया गया है। इसके अलावा भागलपुर के सन्हौला में 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
बिहार में कोरोना के ये हैं Top 10 जिले
मुंगेर में 102, रोहतास में 52, बक्सर में 45, नालन्दा में 36, पटना में 46, सीवान में 32, कैमूर में 32, गोपालगंज में 18, मधुबनी में 25 और भोजपुर में 18 कोरोना पॉजिटव मरीज की पहचान हो चुकी है। जबकि राज्य के 38 में 32 जिलेंकोरोन से प्रभावित है।