Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Board 10th Result 2020: 38 जिलों के टॉपरों की कॉपी लाने जाएंगे बिहार बोर्ड कर्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2020

Bihar Board 10th Result 2020: 38 जिलों के टॉपरों की कॉपी लाने जाएंगे बिहार बोर्ड कर्मी

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पिछले साल की तरह इस वर्ष की किसी भी भूल से बचने के लिए बिहार बोर्ड ने हर जिले के टॉपर की कॉपी मंगाकर उन्हें दोबारा चेक कराने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में बोर्ड कर्मी भेजे जा रहे हैं। 

 

18 मई तक बोर्ड पहुचेंगी कॉपियां-
बोर्ड सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक जिले में 17 या 18 मई को दो बोर्ड कर्मी जाएंगे और वहां से कॉपियां लेकर 18 मई को शाम तक बोर्ड कार्यालय पटना में पहुंचाएंगे।बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों की कॉपियां दोबारा चेक करने के बाद जल्द ही उनका टेलीफोन से या शारीरिक उपस्थित के साथ साक्षात्कार लिया जाएगा।

 

उधर बोर्ड के कई अधिकारी/कर्मचारी पहले से ही रिजल्ट को कम्पाइल कर उसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट कम्पाइल करने का कार्य भी दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन होने के बाद रिजल्ट की डेट जारी कर दी जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।


2019 में 80.73 फीसदी रहा था रिजल्ट
2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

24 मार्च 2020 को ही जारी हो चुका है बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट ( Bihar Board 12th Result or Bihar Board Inter Result 2020) जारी कर दिया था। इस बार 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं। पिछले साल 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी थी। इस तरह इस साल 0.68 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। 

 

बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com के अलावा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा, लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।