Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: लड़कियों से अय्याशी के शौकीन शख्स ने 90 बार की चोरी, पुलिस ने 'ट्रैप' में ऐसे फंसाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 14, 2020

Bihar: लड़कियों से अय्याशी के शौकीन शख्स ने 90 बार की चोरी, पुलिस ने 'ट्रैप' में ऐसे फंसाया

कैमूर. एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें आरोपी लड़कियों के साथ अय्याशी करने के लिए चोरी करता था. दरअसल  बीते कई महीनों से जिले में लगातार मोबाइल और बाइक लूट के अलावा घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे पुलिस परेशान थी. पुलिस ने अनुसंधान किया तो पता चला कि चैनपुर के लोहरा के रहने वाला लाला बिंद उर्फ जीतन बिंद है जो कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस ने जाल बिछाई और आरोपी पकड़ा गया.

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस की अपनी बनाई योजना के अनुसार चैनपुर थाना प्रभारी मोबाइल का ग्राहक बनकर गए कि उन्हें मोबाइल खरीदना है. जैसे ही लाल बिंद मोबाइल देने आया पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस के सामने आरोपी शख्स ने 90 ऐसी घटनाओं का खुलासा किया है. इसके साथ ही कई मोबाइल को जमीन में गाड़ कर रखा था उसे भी निकाला गया. गड्ढा खोदा गया तो इससे 185 मोबाइल बरामद हुआ.

चोरी की 5 बाइक भी मिलाी है और घर में छापेमारी के दौरान एकनाली बन्दूक और गोली भी बरामद हुआ है.  पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 4 दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है. दरअसल चोरी के बाद जेवर को इन्हीं लोगों की दुकान में बेचता था. सभी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. आरोपी ने अपने दो दोस्तों का भी नाम बताया है जो अभी फरार है.

क्या कहती है कैमूर पुलिस

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि चोरी की बढ़ रही घटना को लेकर पुलिस एक टीम का गठन किया था, जिसके बाद लाला बिंद को गिरफ्तार किया गया जो 90 बार चोरी, लूट की घटना का अंजाम दे चुका था. इसके पास से 185 मोबाइल भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि आरोपी ने बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

लड़कियों के साथ अय्याशी करने के लिए करता था चोरी 

बकौल एसपी आरोपी लाला बिंद उर्फ जीतन ने बताया कि मेरे सम्पर्क में तीन लड़कियां हैं जिसपर खर्च के लिए चोरी करता था. चो री के समान चोराता उसे बेच के जो पैसे मिलते थे उसे लड़कियों पर खर्च करता था. इसी क्रम में उसने 90 बार चोरी की घटना का अंजाम दिया था.