सहरसा। शुक्रवार को सहरसा पहुंची दिल्ली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सहरसा जिले के 230 मजदूर थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सहरसा 924 श्रमिक पहुंचे। इन श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिग सहरसा स्टेशन पर किया गया। करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब पौने 12 बजे दिन में पहुंची।
सहरसा सहित सूबे के विभिन्न जिलों से आए मजदूरों का स्क्रीनिग कराकर उन्हें स्टेडियम बस से ले जाया गया। जहां से सहरसा जिले के मजदूरों को उनके गृह प्रखंड क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन शिविर में भेज दिया गया और शेष बचे सूबे के विभिन्न जिला मुख्यालय में बस द्वारा उन्हें भेजा गया। स्टेशन पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम थर्मल स्क्रीनिग करते रहे। सहरसा स्टेशन पर मौजूद जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं एसपी राकेश कुमार स्क्रीनिग कार्य का निरीक्षण करते रहे और संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश देते रहे। डीएम ने ट्रेन के आगमन से पूर्व ही स्टेशन पर मौजूद थे। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सहरसा जिले के श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। वहीं बाहर के श्रमिकों को उनके गृह जिला बस से भेज दिया गया है। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, स्टेशन अधीक्षक नीरज चन्द्र, डीसीआइ राजेश रंजन श्रीवास्तव, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज नागेन्द्र राम सहित अन्य मौजूद थे
पटना के थे 304 मजदूर
दिल्ली से सहरसा आनेवाली 04040 श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सर्वाधिक पटना जिले के 304 श्रमिक थे। इसके बाद सहरसा जिले के 230, कटिहार के 93, किशनगंज के 29, खगडि़या के 28, पूर्णिया के 22, सुपौल के 19, दरभंगा के 14, गोपालगंज के 14, पूर्वी चंपारण के 14, मुजफ्फरपुर के 13, रोहतास के 13, वैशाली के 13, गया के 12, मधुबनी के11, सारण के 10, मधेपुरा के 9, बेगूसराय के 6, समस्तीपुर के 6, औरंगाबाद के 5, बांका के 5, पश्चिमी पंचारण के 5, आरा के 4, अररिया के 4, बक्सर के 4, सीवान के 4, अरवल के 3, नवादा के 2, सीतामढ़ी के 2, जमुई के 1, नालंदा के एक सहित अन्य जिलों के 25 श्रमिक थे।
