Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या हुई 52 - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

मधेपुरा।जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या हुई 52

मधेपुरा। बुधवार को जिले में एक साथ नौ और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी अन्य परदेसों से लौटे श्रमिक हैं। इन नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने से जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 52 हो गई है। इसमें से शंकरपुर प्रखंड के दो, सिंहेश्वर के एक, आलमनगर के चार, गम्हरिया के एक एवं चौसा प्रखंड के एक है। इसमें से सर्वाधिक चार संक्रमित मरीज सूरत शहर से वापस आए हुए हैं। शंकरपुर के निकले दोनों कोरोना पॉजिटिव सूरत से वापस आए हैं। वहीं सिंहेश्वर के निकले एक एवं आलमनगर के निकले एक कोरोना पॉजिटिव भी सूरत से ही वापस आए हुए हैं। चौसा का संक्रमित व्यक्ति मुम्बई से वापस आए हुए हैं। उसकी उम्र 22 वर्ष है। गम्हरिया के चिकनी फुलकाहा पंचायत के निकले एक कोरोना पॉजिटिव युवक अरुणाचल प्रदेश से वापस आया हुआ है। दो दिल्ली से वापस आए हुए कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति आलमनगर के हैं। एक आलमनगर के रतवारा के 38 वर्षीय युवक है तो दूसरा खापुर का 35 वर्षीय युवक है। कोरोना पॉजिटिव निकली एक 15 वर्षीय किशोरी हैदराबाद से वापस आई हुई है। यह किशोरी आलमनगर के कपसिया की है। जिला प्रशासन द्वारा इनके संपर्क के सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कर उसका सैंपल लिया जाएगा।