#छात्र_राष्ट्रीय_जनता_दल_मधेपुरा के द्वारा
बीएन मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा के परिसर में मंगलवार को भूपेंद्र नारायण मंडल की #43वीं #पुण्यतिथि_श्रद्धापूर्वक_मनाई_गई ।
#विवि_में_भूपेंद्रबाबू_के_प्रतिमा_पर_पुष्पांजलि_अर्पित कर विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा आलम एवं प्रधानमहासचिव नीतीश कुमार उर्फ "जपानी यादव"
ने कहा कि भूपेन्द्र बाबू समाजवाद के जीते-जागते मिशाल थे। उन्होंने समाजवाद को अपने जीवन में आत्मसात कर लिया था। वे राम मनोहर लोहिया के करीबी रहे थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में काम किया। वे जाति नहीं, जमात के नेता थे।
मौके पर काउंसिल मेंबर माधव कुमार एवं काउंसिल मेंबर नवनीत यादव ने छात्र एवं छात्रों से भूपेन्द्र बाबू के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सभी उनके विचारों को जीवन में उतारें। उनके नाम पर स्थापित बीएनएमयू को राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु अथक प्रयास करें। इस अवसर पर अभिलाष यदुवंशी विवेक यादव, किशोर कुमार, अक्षय यादव, राजदीप यादव, सोनू कुमार आशीष आदर्श, सीटू सेम, सरवन कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू कुमार, आशीष यादव नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
