Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।जिला के नियोजित उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक 375 शिक्षक हुए निलंबन से हुए मुक्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 30, 2020

मधेपुरा।जिला के नियोजित उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक 375 शिक्षक हुए निलंबन से हुए मुक्त



मधेपुरा जिला के नियोजित उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक 375 शिक्षक हुए निलंबन से हुए मुक्त ।संघ के आहवान पर इंटर एवं मैट्रिक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे जिला परिषद उच्च मध्यमिक एवं माध्यमिक के334 नियोजित शिक्षक एवं नगर परिषद के 41नियोजित शिक्षक को निलंबित किया गया था।बिहार सरकार के साथ संघ के साथ हुए समझौते के आलोक में आज मधेपुरा जिला के सभी शिक्षक निलंबन मुक्त हो गए एवं अब लॉक डाउन अवधि का वेतन भुगतान अब सभी शिक्षकों को किया जाएगा।
डीडीसी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधेपुरा के कार्यालय से निलंबन मुक्त का पत्र निर्गत करवाने में snpm +2 स्कूल मधेपुरा के शिक्षक सह शिक्षक नेता डा अमलेश कुमार बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सयुक्त सचिव डा सुरेश कुमार,उपाध्यक्ष प्रभात रंजन,शिक्षक प्रभाष कुमार,संजीव कुमार,अनिल कुमार,नरेंद्र कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही जिनके प्रयास से इतना जल्द पत्र निर्गत हुआ साथ ही सभी शिक्षक ने कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद एवं नगर परिषद मधेपुरा ,जिला शिक्षा पदाधिकारी को धन्यवाद भी दिए।