मधेपुरा। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर के बीच एक सुकून वाली खबर आई है। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक साथ 27 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सभी का इलाज इसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 26 मई को 30 मरीजों का एक साथ सैंपल लेकर जांच के लिए डीएमसीएच भेजे गए थे। इसमें 27 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। यद्यपि इसमें तीन की रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव ही आई है। जिन तीन की रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव आई है उसमें एक आठ माह की बच्ची भी शामिल है। पुन: पॉजिटिव निकले इन तीनों को छोड़कर जिन 27 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 27 के एक साथ कोरोना मुक्त होने के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों के एक्टिव केस की संख्या मात्र 22 बची है। एक्टिव 22 मरीजों में से 21 का इलाज जहां मधेपुरा के जेएनकेटीएमसीएच में चल रहा है। वही एक मरीज का इलाज अन्य जगह पर चल रहा है। इस एक मरीज की जांच भी मधेपुरा में नहीं की गई थी। न ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। अब पहली रिपोर्ट के बाद किया जा रहा डिस्चार्ज पहले जहां कोरोना मरीजों की दो जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाता था। वहीं अब नए दिशा निर्देशानुसार आरटीपीसीआर से कोरोना संक्रमित मरीज की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाना है। इसी अनुसार इस बार 27 मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया।
Saturday, May 30, 2020
मधेपुरा।एक साथ 27 मरीज हुए कोरोना मुक्त। madhepura corona news
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
