Kosi Live-कोशी लाइव बिहार।समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुआ एसिड अटैक, 9 लोग झुलसे bihar news in hindi - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

बिहार।समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुआ एसिड अटैक, 9 लोग झुलसे bihar news in hindi

 

समस्तीपुर.
 बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर से एसिड अटैक (Acid Attack) का मामला सामने आया है. मामला दलसिंहसराय थाना इलाके के केवटा गांव का है जहां घर बनाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. देखते ही देखते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया गया.

चार की हालत गंभीर

केवटा गांव में खेली गई एसिड की इस होली में नौ से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए. आनन-फानन में सभी को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है ।

क्या कहते हैं पीड़ित पक्ष इस मामले में पीड़ित पक्ष का बताना है कि वर्ष 2007 में विवादित जमीन का बंटवारा हो गया था लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा उस बंटवारा को नहीं माना गया जिसके बाद फिर पंचायत स्तर पर फैसला हुआ बावजूद विशन देव राय द्वारा उस फैसले को नहीं माना गया और विवाद इसको लेकर चल रहा था. शुक्रवार को फिर उसी जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हुआ जहां पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही मौके पर एसिड रखा गया था जैसे ही लोग वहां पहुंचे उन पर एसिड से हमला कर दिया गया.

मामले की जांच में जुटे डीएसपी

दलसिंहसराय केवटा में हुए एसिड अटैक की घटना पर डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों गिरफ्तार किया गया और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी है वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है.