नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश ने एकजुट होकर प्रकाश पर्व मनाया. पीएम मोदी की अपील पर एकजुट होकर देश ने साबित कर दिया कि कोरोना के खिलाफ हिंदुस्तान पूरी ताकत से लड़ेगा. देश के इस संकल्प से हमारी सेवा में 24 घंटे, सातों दिन जुटे कोरोना फाइटर्स का भी हौसला लाखों गुना बढ़ गया.
Live Updates-
- पीएम मोदी ने अपने आवास पर कोरोना वायरस के खिलाफ महायुद्ध में दीप प्रज्जवलित किए और एकजुटता का संकल्प लिया.
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥
- गृह मंत्री अमित शाह ने जलाए दीपक. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाख ने कोरोना के खिलाफ जंग में दीये जलाए.
आशा और विश्वास की एक किरण बड़े से बड़े अंधकार को दूर कर सकती है।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी के आवाहन पर आज रात 9 बजे, नई दिल्ली के अपने आवास की लाइट बंद कर दीये जलाये।
COVID-19 के विरुद्ध इस लड़ाई में पूरा देश @narendramodi जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। #9pm9minute
आज पूरे देश ने अपनी सामूहिक संकल्प शक्ति का परिचय देकर अंधकार से प्रकाश की तरफ़ जाने का संदेश दिया है। मैंने भी ९ बजे दिया जला कर भारत की संकल्प शक्ति के साथ अपने संकल्प को जोड़ दिया। कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ भारत के संकल्प की जीत अवश्य होगी।#9pm9minute
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते दीप प्रज्जवलित किए.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आज 5 अप्रैल के 9 बजे, 9 मिनट के आह्वान के समर्थन में 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति और उनके महासंकल्प के साथ.... #9pm9minute
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी कैंडल जलाकर पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया.

- कोरोना के खिलाफ एकजुट हुआ भारत, प्रकाश से पूरा देश जगमगाया. कोरोना के खिलाफ जंग में फिल्म और खेल जगत की हस्तियों ने भी पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया और प्रकाश पर्व में हिस्सा लिया.
Together we stand and together we will come out of this dark phase. Till then stay strong, stay safe
#9Baje9Minute
- अभिनेता अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह से प्रकाश पर्व में बढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "हम एक साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे. घर में रहें, सुरक्षित रहें."




