Kosi Live-कोशी लाइव CORONA UPDATES:पूर्णिया में मिला कोरोना पॉजिटिव का पहला मरीज, परिवार के दो अन्य सदस्यों का लिया गया सैंपल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 27, 2020

CORONA UPDATES:पूर्णिया में मिला कोरोना पॉजिटिव का पहला मरीज, परिवार के दो अन्य सदस्यों का लिया गया सैंपल

बिहार के पूर्णिया जिले पूर्णिया में कोरोना का पहला संक्रमित मरीज पाया गया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। उसके पिता और भाई का भी सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार को दोपहर बाद पूर्णिया के रामबाग क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज तीन दिन पहले ट्रक के माध्यम से दिल्ली से पूर्णिया पहुंचा था। उसके परिवार के लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। उसके परिवार का सैंपल लिया गया है। जिसके भी संपर्क में वह आया, उसका ट्रेस किया जा रहा है। शहर में रामबाग से तीन किमी एरिया को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है

उन्होंने लोगों से कहा कि पैनिक न हो जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अगर कोई बाहर से आता है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। कंट्रोल रूम के नंबर पर भी बाहर से आने वालों की जानकारी दी जा सकती है।

इधर, सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने कहा कि कोरोना के संक्रमित मरीज मिलने के बाद रामबाग में वह जहां रहता था उसके आसपास के एरिया में वह किसके संपर्क में आया इसका पता लगाया जा रहा है। संक्रमित मरीज को आइसोलेटेड कर दिया गया है। उसके परिवार के सदस्य को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनका भी सैंपल कलेक्ट किया गया है।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();