सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के ग्वालपाडा पंचायत सरकार भवन के पास मुखिया और डीलर की मनमानी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे सुबह से सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए राजेश्वरी ओपी प्रभारी के के सिंह को बंधक बना कर पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया।
सूचना पर पहुँचे छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने। ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया मीना देवी और उसके पति पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में मुखिया ओर डीलर मिलकर राहत सामग्री नही बंटवा रहे। आज सुबह जब ग्रामीण मुखिया के घर डीलरों की शिकायत ले पहुँचे तो मुखिया पति सुरेश साह ने ओपीध्यक्ष केके सिह को बुलाकर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर पुलिस से पिटवाने की धमकी दे डाली।