सहरसा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित कटैया गांव के एक ईंट-भठ्ठा पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों के बीच राहत किट का वितरण किया गया। इस दौरान जदयू नेता ने मास्क व साबुन का वितरण करते हुए लोगों को जागरूक किया।
जिला इंटक के अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल के अगुवाई में इंटक के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सह कांग्रेस नेता केशर कुमार सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने ईंट भट्ठा पर रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच राहत किट का वितरण किया।तथा वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार सिंह ने मास्क एवं साबुन का वितरण करते हुए लॉकडाउन का पालन करने का लोगों से आग्रह किया। इस मौके पर बरुण झा, गनौरी शर्मा, दिलीप कुमार एवं गौतम कुमार आदि मौजूद थे।