Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आंधी-बारिश में उड़ा घर, बेघर हुए लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2020

सहरसा।आंधी-बारिश में उड़ा घर, बेघर हुए लोग

सहरसा। आंधी व बारिश से जहां मकई के फसल को क्षति हुई है। वहीं विशनपुर पंचायत के सरोबरपुर वार्ड नंबर छह में कई घरों का छप्पर उड़ गया। घर के छप्पर उड़ने से परिजन बेघर हो गए हैं। जबकि मकई फसल के क्षति होने से किसानों में मायूसी छाई हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, विशनपुर पंचायत के सरोवरपुर गांव में तेज हवा के साथ हुए बारिश में बद्री यादव के घर का छप्पर उड़ गया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घर के उपर एस्बेस्टस दिया गया था। जो तेज आंधी में उड़ गया। घटना के दौरान सभी घर मे सोये हुए थे। इस घटना में परिवार के दो सदस्य राकेश कुमार व उनके बड़े भाई की पत्नी के चोटिल होने की बात बताई गई। वहीं समिति सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि आंधी के साथ हुए बारिश में उनके पंचायत के लगभग दस एकड़ मे लगी मकई फसल क्षतिग्रस्त हो गयी।