Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बैजनाथपुर में लॉकडाउन का नहीं है असर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 16, 2020

सहरसा।बैजनाथपुर में लॉकडाउन का नहीं है असर

सहरसा। बैजनाथपुर चौक पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। आम दिन की तरह लोग खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। जिन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। निजी वाहन के अलावे टेम्पो, ई-रिक्शा आदि का भी परिचालन जारी है। वहीं बाजार भी खुली रहती है। बाजारों में अन्य आवश्यक वस्तुओं के अलावे अन्य सामान की कई दुकानों भी खुलना शुरु हो गई है। खाद्य सामग्रियों की भी खूब कालाबाजारी हो रही है। किराना दुकानदारों ने आटा, चीनी की भी कीमत बढ़ा दी है। आलू, प्याज के भी कीमत बढ़ गई है। गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड के कई जगहों स्थिति गंभीर दिखी। खासकर बैंकों में तो शारीरिक दूरी का पालन ही नहीं हो रहा है। बैंक प्रबंधक और पुलिस प्रशासन यहां लाचार नजर आ रहे हैं। गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया चंदौर शाखा के बाहर सड़क पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। महिला को लाइन लगाने के लिए महिला पुलिस तैनात थी। बैंक के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड दो से चार लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। लेकिन लोग राशि निकालने के लिए शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बैंक प्रबंधक ने बताया कि सरकार के द्वारा जन धन खाते में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पांच सौ रुपये भेजा है जिसकी जांच को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रहती है।