सहरसा। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के दौरान भिक्षुक और गरीबों की भुखमरी की समस्याओं के समाधान के लिए अब युवा वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं।
लॉकडाउन और संक्रमण के दौर में जान की परवाह किए बिना नया बाजार के युवक सेवादल गठित कर अपने घरों और अगल-बगल के लोगों के सहयोग से फूड पैकेट तैयार कर घूम-घूमकर गरीबों के बीच वितरण कर रहे है। नया बाजार में सेवादल बनाकर युवकों ने लवली आनंद पथ में कम्युनिटी किचेन प्रारंभ कर दिया है। यहां से प्रतिदिन पैकेट बनाकर सदर अस्पताल और सड़क के किनारे भटक रहे गरीबों, भिक्षुकों, रिक्शा चालकों आदि के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में सुमित कुमार चिक्कू, विकास, मिश्रा, कौशल क्रांतिकारी, पुनीत आनंद, रोहन, अंशु झा, दीपक ठाकुर, बाबुल कुमार, मनीष सिंह, राहुल राम, ऋत्वयक वर्मा, बादल पासवान, हेमंत पासवान, छोटू, सौरव झा, आयुष, अंशु झा आदि लगे हुए हैं। युवाओं ने कहा कि जबतक जरूरत होगी, यह अभियान जारी रहेगा।