Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।एकता व विश्वास की रौशनी जलाकर कोरोना को समाप्त करने का लिया संकल्प - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 6, 2020

सहरसा।एकता व विश्वास की रौशनी जलाकर कोरोना को समाप्त करने का लिया संकल्प

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक दीपों के जलाए जाने के आह्वान को लेकर पूरे शहर में जलते दीपों से दीवाली मनी। दीपक जलाते हुए लोगों ने कोरोना वायरस रूपी राक्षस को समाप्त करने का संकल्प लिया। पहले से ही घरों की छतों पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद लोगों ने रात नौ बजते ही दीप जलाकर खुशी जताना शुरू कर दिया। लोग घरों के दरवाजा पर खड़े होकर दीप जलाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कई जगहों पर महिलाएं हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती दिखाई दी।

शहर के गंगजला चौक पर स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर ही इंडिया का नक्शा बनाकर उसपर चारों ओर कैंडल जलाकर खुशियां मनाई। इंडिया के नक्शा पर जलते दीपों की लौ से पूरा नजारा आकर्षक दिख रहा था। वहीं बस स्टैंड के विशाल मुख्य द्वारा के ऊपर भी लोगों ने कैंडल जलाया। सड़क के दोनों ओर युवाओं ने कैंडल जलाकर नौ मिनट तक खड़े रहे। शहर के गंगजला सहित डीबी रोड, शंकर चौक, महावीर चौक, बनगांव रोड, नया बाजार, हटियागाछी, तिवारी टोला, पंचवटी, कोसी कोलोनी, शिवपुरी, बटराहा सहित अन्य मुहल्लों में लोगों ने कैंडल और टार्च जलाकर प्रधानमंत्री के आह्वान के साथ पूरी एकजुटता दिखाई तथा कहा कि भारत में कोरोना हारेगा और देश यह जंग जीतेगा। शहर के शंकर चौक पर बच्चों सहित महिलाएं ज्यादा ही उत्साहित दिखी। बच्चे दीये जलाने में लगे रहे तो महिलाएं मोबाइल के टार्च जलाकर पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा। शहर के गांधी पथ में दो साल की बच्ची अराध्य व‌र्द्धन ने जलते दीपों के समक्ष नौ मिनट तक बैठी रही और जलते दीपक के साथ वे भी देशवासियों के साथ डटी रही। महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह दिखा।

घर की लाइट बंदकर मनाई दीवाली

लोगों ने रात नौ बजते ही अपने घरों की सारी लाइटें बंद कर दी और अपने घर के आगे या बालकानी और छतों पर पहुंचकर दीप, मोमबत्ती और टार्च जलाकर कोरोना वायरस को हराने एवं इसे समाप्त करने के जंग में पूरी तरह एकजुट दिखे। कई जगहों पर लोगों ने वंदे मातरम का नारा भी लगाया तो कईयों ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करने से ही कोरोना समाप्त हो जाएगा। कोरोना की हार हर हाल में होकर रहेगी।

सामूहिक प्रयास से ही देश होगा कोरोना मुक्त

सहरसा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार के रात नौ बजे हर धर्म संप्रदाय के लोगों द्वारा दीया, मोमबत्ती, मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर सामूहिक रूप से कोरोना वायरस को समाप्त करने का संकल्प लिया।

आजादनगर गंज निवासी समाजिक कार्यकर्ता समशुल होदा अपनी तीन पीढ़ी के संग मोमबत्ती जलाकर कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदम का साथ हर धर्म के मानने वालों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास से ही हिन्दुस्तान को कोरोना मुक्त बनाया जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन आरा, उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, शिक्षक संघ के अनुमंडल प्रवक्ता अकबर आलम, अधिवक्ता अयुब आलम, मिथिलेश कुमार भगत, अशफाक आलम,बीबी फरीदा खातून, मो.मोनू आदि ने अपने घरों के बाहर दीप जलाकर कोरोना से लड़ाई में सभी से साथ आने की अपील की। लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे एवं बालकोनी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना वायरस के हिन्दुस्तान से खत्म करने की ईश्वर एवं अल्लाह से प्रार्थना एवं दुआ की। देखते ही देखते नौ मिनट शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र दीप की जगमग रौशनी से नहा उठा। बाजार में जदयू नेता चंद्रमणि, विपिन कुमार, खमहौती में मुखिया ललन कुमार, जमुनियां में भाजपा नेता अरविद कुमार सिंह, सरडीहा में मुखिया सुमन कुमार सिंह, हरेबा में मुखिया रमण कुमार बब्बू, सलखुआ में मुखिया मिथिलेश विजय, खमहौती के वार्ड 15 में वार्ड सदस्या राधा देवी, समाज सेवी अनिल कुमार की अगुआई में मोमबत्ती का वितरण किया गया।