खगड़िया जिला के सदर प्रखंड के हृदय स्थली कहे जाने वाला राजेंद्र चौक पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोगों का जनसैलाब एक साथ इकट्ठा होता है।प्रशासन दुकानदारों को 10 फीट की दूरी पर दुकान लगाने को बोल कर चली जाती हैं और वे प्रशासन की बातों अनदेखा कर पुनः एक साथ ही दुकान लगाते हैं। खुद को लाचार और मजबूर समझने वाला पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। जहां कम जगहों में एक हीं जगह हजारों हजार की संख्या में लोग इकठ्ठा होकर बेफिक्र अपनी जरूरतों की समानो की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं जहां खाने पीने के सामान के साथ साथ अन्य कई सारी दुकानें जैसे सिंगार की दुकान भी लगाई जाती है।
कुछ लोग राजेंद्र चौक जैसे भीड़-भार में मटरगश्ती करने को आते हैं और बिना सब्जी खरीदे यूं ही वापस लौट जाते हैं। इनको विश्वस्तरीय कारोना महामारी का जरा भी डर नही है। किराना एवं सब्जी दुकानदारों की बात की जाय तो प्रशासन द्वारा दुकान खोलने और बन्द करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है। समय-सीमा का तो धज्जियां उड़ा हीं रहे हैं साथ हीं मूल्य रेट से ज्यादा मुनाफा भी कमा रहे हैं।