Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।किसानों के बीच यूरिया का हुआ वितरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2020

मधेपुरा।किसानों के बीच यूरिया का हुआ वितरण

मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलो चामगढ़ में बेलो मुखिया व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने किसानों को गुरुवार को वैष्णवी फर्टिलाइजर्स से उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराया। खाद वितरण के दौरान मुखिया स्वदेश कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को लेकर देश भर में लॉकडाउन है। ऐसे में खाद व्यवसायी कालाबाजारी न करें। किसानों को वास्तविक कीमत पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराएं।

वहीं खाद वितरण के दौरान दुकानदार तीन फीट की दूरी पर ग्राहकों को खड़ा करें। इस अवसर पर दुकानदार कन्हैया कुमार सिंह, सरपंच बुद्धदेव शर्मा किसान उमेश कुमार अवधेश कुमार रघुनंदन यादव केलू कुमार उमेश सिंह अशोक यादव भी उपस्थित रहे।