Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।लॉकडाउन की अवधि तक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2020

मधेपुरा।लॉकडाउन की अवधि तक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक

मधेपुरा। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एसडीएम एसजेड हसन ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की स्थिति में किए जा रहे उपाय पर चर्चा की। बैठक में अधिकारियों ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखा। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, चिकित्सा प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार गंभीर है। इसके रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उपाय सामाजिक दूरी बना कर रहना है। एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में किसी भी तरह की सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसको लेकर सरकारी स्तर पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।

एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आएं लोग बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों एक दूसरे से संपर्क स्थापित करने से बचना चाहिए। इसी वजह से लॉकडाउन की प्रक्रिया को अपनाया गया। एसडीएम ने कहा कि लॉक डाउन के बाद बाहर से आने वाले लोगों को जांच करने के निर्देश चिकित्सा प्रभारियों को दिया गया। कहा कि जांच बाद लोगों क्वारंटाइन किया जा। बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन या पंचायत में बनें क्वारंटाइन भवन में रखने के निर्देश दिए गए।

लॉकडाउन से ही संक्रमण पर होगा नियंत्रण

एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन से संक्रमण पर नियंत्रण हो सकता है। लोगों को हर हाल में लॉकडाउन के आदेश का पालन करना होगा। सभी अधिकारियों से कहा गया कि सख्ती के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन कराएं। यह बेहद ही जरूरी है। गांव स्तर पर मोबाइल या अन्य माध्यम से लोगों से बात करें। पंचायत राज विभाग के निर्देश पर मुखिया पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए काम करेंगे। इसके लिए गली, मुहल्ले और वार्ड की सफाई कराएंगे। बैठक में लोक शिकायत निवारण अधिकारी रमेश चौधरी, एसडीपीओ सीपी यादव, बीडीओ मुर्सिद अंसारी, सीओ विजय कुमार राय, थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आईबी कुमार,ग्वालपाडा थानाध्यक्ष राजेश कुमार आदि मौजूद थे।