Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बारिश से शहर की सड़कें हुई जलमग्न, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2020

सहरसा।बारिश से शहर की सड़कें हुई जलमग्न,

सहरसा। मंगलवार की देर रात हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया।

जहां शहर में लॉकडाउन लगा होने से लोगों की चुनौतियां बढ़ गई है। वहीं सड़कों पर जलजमाव होने से ं लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इनदिनों लोग साफ सफाई के प्रति ज्यादा सचेत है। मगर कई इलाकों में सड़क पर जलजमाव होने से वहां पर जमा गंदगी के कारण रास्ता कीचड़ से भर गया है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के गांधी चौक-दहलान चौक के बीच, शंकर चौक-बंगाली बाजार, गौतमनगर, हटियागाछी, गांधी पथ-रमेश झा महिला कॉलेज रोड सहित अन्य जगहों पर जल जमाव लग गया है। बुधवार की सुबह हुई बारिश में नगर परिषद की साफ सफाई की पोल खुल गयी। नाला का गंदा पानी बीच सड़क पर ही जमा हो गया। लॉकडाउन में तो हर रोड में दुकान बंद है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं किराना दुकान, दवा की दुकान आदि खुली हुई है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद नाला की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं करती है। अगर साफ-सफाई करती तो सड़क पर जलजमाव की समस्या कभी उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने नगर परिषद से नियमित रूप से शहर के नालों की साफ सफाई कराने की मांग की है।

-----------------------

नगर परिषद ने शुरू की नाले की सफाई

नगर परिषद ने इस लॉकडाउन के दौरान शहर के नाला की साफ- सफाई करना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन में एक तो दुकानें बंद है और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा अभी बहुत ही कम हो रही है। इसीलिए नगर परिषद ने शहर की नालों की साफ सफाई करनी शुरू कर दी है।