*रितेश हन्नी*
सहरसा :- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 23 निवासी केंद्रीय विद्यालय सहरसा के शिक्षक रमेन्द्र कुमार की पत्नी कोसी कॉलेज खगड़िया में सहायिका के रूप में पदस्थापित वीणा कुमारी का निधन बुधवार की देर रात हो गयी। निधन की खबर मोहल्ला में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। रात से ही लोगो की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उनके निजी आवास पर जुटने लगी। गुरुवार की सुबह शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया। मृतका अपने पीछे पति सहित दो छोटे-छोटे पुत्र रवि रंजन, प्रिय रंजन को छोड़ गई है। परिजनो ने बताया कि मृतका लगभग एक वर्षो से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। निधन पर वार्ड पार्षद सिद्धी प्रिया, सुभाष चंद्र खां, शिव कुमार झा, प्रो० गणेश मिश्र, पंकज राय, मनोज यादव, मिथिलेश खां, पप्पू झा, अरुण मिश्र, शेखर झा, मोहन झा, गांधी, सूरज, अनिल कुमार, सोनू ठाकुर, प्रिय रंजन, कैलाश झा, चन्द्रकुमार झा, पुतुल झा, विद्यांन्द ठाकुर सहित अन्य ने शोक जताया है।