सदर थाना क्षेत्र के सर्वा ढाला समीप पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिलने के आधार पर सर्वा ढाला समीप चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान युवक के पास प्लास्टिक के झोला में रखा गया कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ ।जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही। लाकडाउन के दौरान इससे पूर्व भी हटियागाछी स्थित एक दवा दुकान से सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया था। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्रग विभाग को सूचना दे दी गई है