Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पत्नी से हुआ झगड़ा तो आवेश में लगा ली आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 9, 2020

सहरसा।पत्नी से हुआ झगड़ा तो आवेश में लगा ली आग

सहरसा। थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत अंतर्गत मनौरी गांव के एक युवक ने गुरुवार को पत्नी से झगड़ा होने पर अपने शरीर में आग लगाकर खुदकशी का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में सहरसा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मनोरी गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी नारायण यादव के पुत्र उमेश यादव लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस अपने घर मनौरी आया था। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। उमेश ने आवेश में आकर अपने आपको आग लगा लिया जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। जख्मी उमेश को परिजनों द्वारा सोनवर्षा पीएचसी जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि परिजनों द्वारा युवक को उपचार हेतु सहरसा ले जाने के बाद सूचना मिली जिस वजह से बयान नही लिया जा सका है। बयान मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sports