घैलाढ़ मधेपरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट।
घैलाढ़ प्रखंड के सभी पंचायतो समेत पूरे जिले में पीएम मोदी के आह्वान पर कोरोना के खिलाफ लोगो ने अपने परिवार के साथ घर मे दिए जलाये।एक साथ दिए जलाने से सुदूर गांवो में एक बार दीपावली जैसे दृश्य देखने को मिला ।लोगो ने एक साथ अपने अपने घरों के लाइट को बंद कर लोगो ने परिवार के साथ दिप जलाये।हर जगह लोगो ने एक जुट होकर संकल्प लिया कोरोना जैसे महामारी को खदेड़ने में इस लड़ाई में जंग जीत कर रहेंगे।
प्रखंड के श्रीनगर ,कमलपुर,चित्ती ,घैलाढ़ ,झिटकिया आदि गॉवो में लोगो ने एक जुटता दिखाते हुए देश वासियों ने ताकत का संदेश दिया।
कमलपुर के छात्राओं नैंसी कुमारी पायल कुमारी पीयूष राज समेत दर्जनों छात्रों ने लोकडौन के समय दीपावली मनाया।