Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बैंकों से पैसे निकालने के लिए उमड़ रही भीड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 6, 2020

सहरसा।बैंकों से पैसे निकालने के लिए उमड़ रही भीड़

सहरसा। केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान फंसे जन धन के महिला खाताधारी, पंजीकृत मजदूर व पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए पैसे निकालने के लिए सोमवार को बैंकों में जबरदस्त भीड़ लगी रही।

लॉकडाउन में पेंशन लाभार्थियों और मजदूरों की संख्या बढ़ने से बैंकों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन ज्यादातर बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिग का पालन न होने से कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इससे बैंककर्मियों को भी वायरस की चपेट में आने का डर सता रहा है। हालांकि बैंकों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराना है, लेकिन भीड़ की वजह से लंबी लाइनों में लगे लोगों के बीच खूब धक्का-मुक्की हो रही है। सोनवर्षा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर में सुबह से ही लंबी लाइन लग गई थी। लोग एक दूसरे से एक-एक मीटर के बजाय बिलकुल सटे हुए खड़े थे। ज्यादातर लोगों ने मास्क तक नहीं पहने थे। स्टाफ के कई बार समझाने के बावजूद भीड़ लगाएं लोग नहीं माने। इस बीच कई बार झड़प होने से भी बची। शाहपुर स्थित पीएनबी शाखा में भी यही हाल था। जहां बैंक स्टाफ तथा गार्ड द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाने को कहने के बावजूद लोग धक्का-मुक्की कर अपने पहले नंबर में आने की जद्दोजहद में लगे थे। जबकि सोनवर्षा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भीड़ नहीं देखी गई।