Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।हमारे बलुआ बाजार फेस बुक के ग्रुप में लाइव आईं प्रिया मल्लिक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 11, 2020

सुपौल।हमारे बलुआ बाजार फेस बुक के ग्रुप में लाइव आईं प्रिया मल्लिक


छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के हमारे बलुआ बाजार फेस बुक के ग्रुप में आज लाइव आईं प्रिया मल्लिक फेसबुक पर लाइव आईं, घंटे भर की  लाइव में गीत की प्रस्तुति देने के साथ ही उन्होंने लाक डाउन का शत प्रतिशत पालन करने की बात कही।
बॉलीवुड सिंगर  तथा  रियलिटी  शो "ओम शांति ओम" के प्रथम रनर अप  तथा  सुपौल  की  बेटी  प्रिया मल्लिक  पहली  बार  अपने  गृह  जिला  के  हमारे बलुआ बाजार  ग्रुप  में  लाइव आईं। जिसमें स्थानीय ग्रुप के दर्शक सदस्य  कीमती  वक्त  निकालकर  कलाकार  प्रिया मल्लिक का हौसलाफजाई किया। यहां बता दे कि प्रिया मल्लिक सुपौल निवासी है। जो कि मूल रूप से पटना मै रहकर शिक्षा की । जिन्होंने  यहां  से  निकल  कर  पूरे  देश  दुनिया  मे  हमारे  क्षेत्र  का  नाम  रौशन  किया  है।गायिका  द्वारा आज हमारे बलुआ बाजार फेस बुक पेज पर लाइव आकर गीत संगीत की प्रस्तुति  देने के साथ ही लाक डाउन का पालन करने की कही बात। प्रिया ने पहली बार our बलुआ बाजार के ग्रुप में लाइव आने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सुपौल के सिमराही के गणपत गंज में जो बिष्णु मंदिर है । वह उनके चाचा पिके मल्लिक द्वारा बनवाई गई है। उन्होंने कहा कि सुपौल से उन्हें काफी स्नेह और प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि जब भी लाक डाउन में समय मिलेगा तो वह वह सुपौल के इस ग्रुप में लाइव जरूर आएगी। उन्होंने आज के लाइव में अपने विभिन्न गीतों के माध्यम से दर्शकों को भाव विभोर कि। उन्होंने चारों दूल्हा में बड़का कमल है सखी, जाय जाय भैरवी, दमादम मस्त कलंदर आदि गीत किं प्रस्तुति दी ।