सहरसा। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित समदा गांव में सोमवार को शार्ट सर्किट से गेहूँ की खेत में आग लग गई। इससे दो एकड़ में लगी फसल जल कर राख हो गई।
लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन जब तक दमकल कर्मचारी वहां पहुंचे तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। गांव के लोग एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वरना खेत के आसपास लगे अन्य किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल जल कर राख हो जाती। पीड़ित कुमोद मेहता व मदन मेहता ने बताया कि खेत से सटे ही बिजली की ग्यारह हजार तार गुजरी है। जिसमें शार्ट सर्किट से निकली चिगारी से गेहूं खेत में आग लग गई।
स्थानीय मुखिया विंदेश्वरी मेहता, जयराम मेहता, मोहम्मद कासिम, मिथिलेश मेहता, अमर मेहता ने प्रशासन से जांच कर उचित मुआवजे की मांग की है