Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Weather Forecast: बिहार के 18 जिलों में ब्लू अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली,हो सकती है भारी बारिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 23, 2020

Bihar Weather Forecast: बिहार के 18 जिलों में ब्लू अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली,हो सकती है भारी बारिश

लाइव उपडेट्स:

बिहार में 26 अप्रैल को 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली, चलेंगी झोंकेदार हवाएं, ओला गिरने की संभावना

पटना : मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को बिहार के 18 जिलों में आंधी तूफान के साथ एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी है. आईएमडी पटना ने ब्लू अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बिहार के उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होगी. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में 23 से 25 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. जबकि, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में आंधी-तूफान के साथ एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती हे.

मौसम विभाग ने 23 से 26 अप्रैल तक पूरे बिहार में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवा चलने की संभावना जतायी है. इस दौरान 30-40 से 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

पटना। Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में अगले चार दिनों तक के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि बिहार के उत्तरी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होगी जबकि दक्षिण हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार की सुबह से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। इसका प्रभाव बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों पर पड़ रहा है। इससे 26 अप्रैल तक बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित सात जिले और उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। 

इसके साथ ही राजधानी पटना सहित दूसरे जिलों में 23 से 26 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

आंधी-पानी व वज्रपात से छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

 आंधी-पानी और वज्रपात  से सूबे के विभिन्न हिस्सों में हुई छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। दरभंगा में 2, मुजफ्फरपुर, शिवहर, खगडिय़ा कटिहार में एक-एक लोगों की आंधी-पानी व वज्रपात से मौत हुई है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया है।

इससे पहले मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। वहीं वज्रपात से कई लोगों की मौत हो गई थी।