Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:VIDEO : विषधर सांप के साथ Stunt करने की इस आदमी को चुकानी पड़ी भारी कीमत, जानकर हैरान रह जाएंगे आप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2020

BIHAR NEWS:VIDEO : विषधर सांप के साथ Stunt करने की इस आदमी को चुकानी पड़ी भारी कीमत, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुजफ्फरपुर। नशे में इंसान खुद को तमाम व्यवस्थाओं से ऊपर मानने लगता है। जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार की दोपहर को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां के एक व्यक्ति को जब पड़ोसी के घर में सांप होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आव न देखा ताव, सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गले में लपेट लिया और गांव में घूमते रहे। कभी उसे चूमते तो कभी लोगों को डराते। इस दौरान सांप ने कई बार उन्हें डंसा और एक घंटे के अंदर ही गांव के मंदिर पर दम तोड़ दिया।

यहां देखें वीडियो

 

  ज़िला अंतर्गत पारू थाना के फंदा गांव में सोमवार की दोपहर वृंदा महतो के घर बिषधर सांप दिखा। इसकी जानकारी जब रामनाथ सिंह को मिली ताे वे बिना कुछ सोचे- समझे उस ओर भागे और सांप को पकड लिया। दरअसल, वे नशे में धुत थे। सांप को पकड़ने के बाद उन्होंने गले में लपेट लिया और घूमने लगे। इस बीच कई बार सांप को चूमा। हालांकि आसपास के लोग उन्हें ऐसा करने से मना करते रहे, लेकिन उन्होंने  एक न सुनी। सांप के स्टंट करते रहे। उनके इस करतब को देख रहे लोगों की भी हिम्मत नहीं हुई कि वे उन्हें सांप से मुक्त करा दें। धीरे-धीरे सांप का जहर उनके पूरे शरीर में फैल गया। रामनाथ की हालत बिगड़ने लगी और गांव के ही मंदिर के पास  लुढ़क गए और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। 

 ग्रामीणों का कहना है कि रामनाथ पेशे से किसान थे। 10 साल पहले तक वे ओझा का काम भी करते थे लेकिन, इधर छोड़ रखा था। नशे की लत भी थी। सोमवार को भी लोगों ने उन्हें बार-बार सांप को छोड़ने के लिए कहा लेकिन, उन्होंने  किसी की नहीं सुनी। जिसका बुरा परिणाम उन्हें और उनके परिणाम को भुगतना पड़ा। पूरे दिन लोग इस घटना की ही चर्चा कर रहे।