Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 812 एफआईआर, 13066 वाहन जब्त, 3 करोड़ रुपए से ज्यादा जुर्माना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 10, 2020

बिहार: लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 812 एफआईआर, 13066 वाहन जब्त, 3 करोड़ रुपए से ज्यादा जुर्माना

कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने के लिए लगाए लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। लॉक डाउन के उल्लंघन के मामले में अबतक 812 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं छह सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को 48 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 45 लोगों को लॉक डाउन तोड़ने के चलते गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 952 गाड़ियां जब्त की गईं। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले वाहन चालकों पर 22.41 लाख रुपए का जुर्माना भी किया। लॉक डाउन के लागू होने के बाद से रोजाना इसके उल्लंघन को लेकर मामले दर्ज हो रहे हैं। 

3 करोड़ से ज्यादा जुर्माना  
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। 24 मार्च से अबतक 13066 वाहन जब्त किए गए हैं। 3 करोड़ 13 लाख 63 हजार 315 रुपए जुर्माना किया गया है। 812 एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं 615 लोग अबतक गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। एसपी खुद फील्ड का दौरा कर इसकी निगरानी कर रहे हैं। 

पूरी सख्ती से निपटें
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों और लोगों को ही इससे छूट दी गई है। लॉक डाउन के दौरान लोग घरों में रहे इसके लिए उनसे अपील की जा रही है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि बेवजह आनेजाने वालों को रोका जा सके। मुख्यालय ने जिलों को आदेश दिया है कि लॉक डाउन का पालन नहीं करनेवालों के साथ पूरी सख्ती से पेश आएं।