Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।BNMU पीएचडी नामांकन 2019 में हुई बहुत बड़ी धांधली। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 16, 2020

मधेपुरा।BNMU पीएचडी नामांकन 2019 में हुई बहुत बड़ी धांधली।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में पीएचडी नामांकन 2019 में बहुत बड़ी धांधली हुई है। हिंदी ,इतिहास एवं जंतु विज्ञान इन तीनों विषयों में सीट से अधिक छात्रों का एडमिशन लिया गया है । हिंदी विषय की बात की जाए तो 39 सीट पर 60 छात्रों का एडमिशन किया गया । इतिहास में 20 सीट के जगह 55 एवं जन्तु विज्ञान में 17 सीट के जगह 24 सीटों पर नामांकन किया गया है । इस प्रकरण में बीएनएमयू के नोडल अधिकारी अशोक सिंह एवं तीनों विषय के विभागाध्यक्ष सभी पैसे की लेन-देन कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है । इससे पहले भी पीजी नामांकन 2018-2020 में भी धांधली हुआ था ।
बीएनएमयू  प्रशासन पीएचडी नामांकन धांधली को देखते हुऐ नोडल अधिकारी सहित संबंधित विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएँ साथ ही दोषियों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया जाएं। नही तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।
        अमोद आनंद
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अभाविप ,बिहार