Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।शरद यादव को राज्य सभा नहीं भेजें जाने पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 16, 2020

मधेपुरा।शरद यादव को राज्य सभा नहीं भेजें जाने पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक संरक्षक सह मंडल महानायक शरद यादव जी को राज्य सभा नहीं भेजें जाने पर घैलाढ प्रखंड लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव के अध्यक्षता में एक बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया।उक्त कार्यक्रम में लोजद के जिला अध्यक्ष डॉ विजेन्द्र कुमार जी ने कहा कि शरद यादव जी जैसे पुराने समाजवादी नेता के साथ धोखा किया गया है।जिस समय राजद का पतन हो रहा था तो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को एक साथ कर महागठबंधन बनाकर राजद को पुनर्जीवित किया तथा उनके बेटा को मंत्री और उप-मुख्यमंत्री तक बनाया।साथ ही मुख्यमंत्री का अगला चेहरा बनाने हेतु दिन रात प्रयास करता रहा है।लेकिन लालू प्रसाद केवल झूठा भरोसा देता रहा कि आप राजद के ही सिम्बल पर चुनाव लङे,यदि हार भी जायेंगे तो राज्य सभा का पहला सीट आपके लिए सुरक्षित रहेगा ।लेकिन ऐन मौके पर विश्वासघातकिया गया।हाल ही में महागठबंधन के कई घटक दल शरद यादव को ही मुख्यमंत्री का अगला चेहरा बताया था।फिर भी शरद यादव ने तेजस्वी यादव जी को ही मुख्यमंत्री का अगला चेहरा बताया।तथा राँची पहुंच कर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पर राज्य सभा जाने का भरोसा मिला था।लेकिन समय आने पर इस उम्मीद को तोड़कर विश्वासघात किया गया है।                                                 विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए घैलाढ प्रखंड लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव ने कहा कि राजद परिवारवाद,पूँजीवाद,और पैसावाद को बढ़ावा देते हैं।जनता भाजपा के तानाशाही रवैया से परेशान है और राज्य सभा प्रत्याशी चयन में राजद की मनमानी से हैरान है।आज शरद यादव जी के समाजवाद पर लालू प्रसाद का पूँजीवाद हावी हो गया है।जिस अमरेनदर धारी सिंह को राज्य सभा भेजने का निर्णय लिया है वो घोर जातिवादी है।उसने हाल ही में बिहार में जाति विशेष (ब्राह्मण भूमिहार)के छात्रों के लिए "ब्रह्मजन सुपर 100"के नाम से कोचिंग संस्थान खोलकर एक खास जाति के सवर्ण छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु धन और दिमाग खपाया है।जबकि समाजवाद का अर्थ समाज के हर तबके का साथ और विकास होता है।लेकिन राजद द्वारा एससी-एसटी,ओबीसी,अत्यंत पिछङा वर्ग,पिछङा वर्ग और अल्प संख्यक को मूर्ख बनाने की सोची समझी साजिश रची गई है।                                                 आज शरद यादव जी के अनुपस्थिति में सदन में गरीब विरोधी,दलित विरोधी,पिछङा विरोधी और मुसलमान विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं।ऐसी परिस्थिति में शरद यादव जी का राज्य सभा में उपस्थिति सख्त अनिवार्य था। 2017 में जब महागठबंधन छोड़ कर नीतीश कुमार जी बीजेपी के साथ सरकार बना लिया था। उस समय लालू यादव जी के लिए शरद यादव मंडल कमीशन का चैम्पियन नेता था।उन्होंने अपना नेता शरद यादव जी को मानकर देश के संविधान को बचाने हेतु मिलकर लङने की याचना करते रहे।लेकिन आज संघर्ष,सच्चाई,ईमानदारी,त्याग और समर्पण का गला घोंटकर सब मिलकर शरद यादव जी को मिटाने की कोशिश कर रहे है। जो कभी फलीभूत नहीं होगा।लालू यादव अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता को मूर्ख ही बनाया है।साथ ही मौका मिलते ही अपनी पत्नी,पुत्र,पुत्री,साला,ससुर को विधान पार्षद,विधायक,सांसद और राज्य सभा सदस्य के रूप में चयनित कर सच्चे और पक्के ईमानदार नेता और कार्यकर्ता का अनदेखी करते रहे हैं।आज 9 करोड़ रूपया में राज्य सभा टिकट बेचकर राजनीतिक आदर्श और मूल्यों को दबाकर  राजनीतिक व्यवसाय को प्राथमिकता दिया जा रहा है।साथ ही उसी करोङो रूपया से बिहार में संविधान और लोकतंत्र बचाने के नाम पर बङे बङे रैली करके बिहार की जनता को ठगने का काम किया जा रहा है।जिस चतुराई को जनता समझकर अगले विधानसभा चुनाव में अपने विवेक का परिचय देगा।इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष दीपनारायण कामती प्रमोद यादव गोशाय मंडल जनार्दन यादव कैलास मेहता सुमन कुमार दीपक प्रकाश रंजन विकास अकेला कैलास रजक मिथिलेश सादा योगेन्द्र राम आदि उपस्थित थे।