Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 17, 2020

मधेपुरा।व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। रविवार की रात्रि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने व्यवसायी संजय तिवारी से एक लाख 50 हजार रुपये और नोकिया का मोबाइल हथियार के बल पर लूट लिया। वे बाजार में छोटे व बड़े दुकानदार को सामान उपलब्ध कराते हैं। शाम में रुपये कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के समीप बने गेट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपये छीन लिये और गम्हरिया की ओर भाग निकले। मौके पर बदमाशों ने चार राउंड फायर भी किये। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी थानाध्यक्ष से ली जा रही है। जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे