कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच शुक्रवार को एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हृदयाघात से हो गई। जिसके बाद पहुंची मेडिकल टीम ने मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार घौरदौड़ पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी सेविका बीबी किसवरी खातून को सीने में दर्द होने के बाद उसकी मौत हो गई। पूरे देश में लॉकडाउन रहने के बाद पति हैदराबाद से पटना अपने पुत्र जुनैद आलम के पास पहुंच गये और वहीं फंसे हुए हैं। स्वजनों ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद एंबुलेंस के लिए टॉल फ्री नंबर पर फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचा इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर सिविल सर्जन ललन कुमार सिंह, बनमाईटहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रगुप्त कुमार बैठा, अंचलाधिकारी अक्षयवट तिवारी, पीएचसी प्रभारी संतोष कुमार संत, पंचायत के मुखिया राजकिशोर रंजन, ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पुलिस बल समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर कोरोना वायरस की जांच हेतु नमूना संग्रहित किया। स्वजनों का कहना था कि सेविका की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौके पर मु. हासिम आलम, एएनएम, फेसीलेटर नीलम सहनी उपस्थित थी।