Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।थाना से सटे एमआई स्टोर से नकद व टीवी की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

सहरसा।थाना से सटे एमआई स्टोर से नकद व टीवी की चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सदर थाना से सटे शाओमी (एमआई) कंपनी के स्टोर का दीवार तोड़कर चोरों ने दो एलईडी टीवी व करीब 55 सौ रुपये नकदी की चोरी कर ली। थाना परिसर के अंदर से दीवार तोड़े जाने के कारण थाना की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है।
स्टोर के मालिक रमेश झा रोड निवासी जैनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। गुरुवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दक्षिण दीवार टूटी हुई है। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। उन्होंने बताया कि दीवार काटकर चोरों ने दुकान से एमआई ब्रांड के दो एलईडी टीवी कीमत करीब 55 हजार, मोबाइल का एससरीज करीब 35 हजार का एवं गल्ला से पांच हजार तीन सौ 45 रुपये की चोरी कर ली। जबकि अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने मामले की छानबीन की। वहीं जिस दुकान की दीवार तोड़ी गई है वह दीवार थाना परिसर से जुड़ती है। दुकान के पीछे यातायात शाखा का संचालन होता है। थाना में संतरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी की तैनाती रहती है। दीवार तोड़ने की आवाज जरूर किसी ने सुनी होगी। यही नहीं एक टीवी व प्यूरीफाइड भी पुराने थाना भवन के पास से बरामद हुआ इसलिए यह माना जा रहा है कि चोरी के बाद चोर थाना परिसर से ही निकला होगा। दूसरी ओर घटना रात दो बजे के बाद की मानी जा रही है। करीब एक बजे हत्या की घटना होने के बाद थानाध्यक्ष सूचना के बाद सदलबल निकल गये। जिस कारण थाना भी सुस्त हो गया और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया होगा। वैसे, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।