कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। लूट के साथ विधवा महिला अपहरण मामले में चार बाइक के साथ दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को बुलाकर सौंपा। पुलिस ने दो बदमाशों में एक को जेल भेज दिया तो दूसरे को थाने से बेल दे दिया। एक आरोपी को थाने से छोड़ने पर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है।
जानकारी के अनुसार, सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ तिरासी टोला में शुक्रवार की देर रात विधवा महिला व तीन बच्चे की मां को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी गुलाम गौस उर्फ बादशाह ने सोनू आलम सहित कई अन्य के साथ चार बाइक पर हरबे-हथियार से लैस होकर घर में लूट करने के साथ अपहरण कर लिया। घटना के दौरान हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर बदमाशों को खदेड़ा। जिसमें दो बदमाश बादशाह और सोनू के साथ चार बाइक भी पकड़ लिया। जबकि करीब चार की संख्या में बदमाश विधवा महिला को लेकर फरार होने में कामयाब हो गये। इधर शनिवार को अपहृता के मां मसोमात जनकमेन देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपे गए बदमाशों में गुलाम गौस उर्फ बादशाह को जेल भेज दिया तो सोनू आलम को थाने से छोड़ दिया।
दिए आवेदन में जनकमैन देवी ने कहा है कि ग्रामीणों की मदद से दो आरोपी को दबोच लिया गया। जबकि शेष साथी पुत्री को लेकर फरार हो गए। जबकि शेष 5 साथी विधवा महिला को लेकर फायरिग करते हुए भागने में सफल रहे।
थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। महिला को भगाने की जानकारी सही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। इधर मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर महिला की बरामदगी भी कर ली गई है। जिसे 164 के बयान हेतु न्यायालय भेजा जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
