कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
सहरसा। एकलव्या सेंट्रल स्कूल एवं उससे जुड़े विभिन्न शाखा विद्यालयों में विश्व महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं का मुफ्त नामांकन किया जाएगा। निदेशक मंडल के सदस्य मुकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक के बाद संयुक्त रूप से बताया कि आठ मार्च को विश्व महिला दिवस पर एकलव्या सेंट्रल स्कूल सुलिन्दाबाद, एकलव्या सेंट्रल गर्ल्स स्कूल प्रतापनगर, एसएम कार्मेल स्कूल कुमर टोला गंगजला, एमभीएम सेंट्रल स्कूल प्रतापनगर, किडर गार्टेन स्कूल बटराहा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। जिसमें वर्ग एक से आठ वर्ग तक के चयनित छात्राओं का मुफ्त नामांकन लिया जाएगा।
निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि साक्षरता के लिहाज से बाढ़ प्रभावित कोसी का इलाका काफी पिछड़ा हुआ है। एमडीएम, साईकिल व पोशाक योजना के बावजूद बेटियों की पढ़ने की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। इसलिए हमारे पांचों विद्यालय में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के तहत विगत छह वर्षों से बेटियों का नामांकन मुफ्त लिया जा रहा है। जिससे नारी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। कहा कि एक लड़की के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य स्वाध्याय को बढ़ावा देना है।
