Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।शिक्षकों का हड़ताल जारी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 5, 2020

मधेपुरा।शिक्षकों का हड़ताल जारी।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार में चल रहे शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल पिछ्ले 18 दिनों से जारी है । शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर सहरसा में शिक्षकों के द्वारा गुरुवार को रोषपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया ।
जिसमें सहरसा जिला भर के अलग अलग प्रखंडों से आये शिक्षकों ने इस पैदल मार्च को सफल बनाया । यह पैदल मार्च रिफ्यूजी कॉलोनी से प्रारंभ होकर डी बी रोड होते हुए समाहरणालय होते हुए सहरसा स्टेडियम तक करीब छह किलोमीटर तक पैदल मार्च कर बिहार सरकार को एक चट्टानी एकता का परिचय दिखाया। इस पैदल मार्च के  माध्यम से बर्खास्तगी,निलंबन एवं एफ आई आर को वापस लेने के साथ साथ समान काम समान वेतन , राज्य कर्मी का दर्जा, पुराने शिक्षक की भांति सेवा शर्त, पेंशन आदि सुख सुविधा की मांगो को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार सरकार को माँग पत्र समर्पित किया गया ।
संवाददाता – सविता नंदन कुमार