कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों के लिए आईआरसीटीसी में बुकिंग क्लर्क सहित अन्य पदों पर बहाली के नाम पर उगाही का खेल चल रहा है। क्लर्क के लिए 25 हजार महीना वेतन देने का आश्वासन देकर दो से पांच लाख तक मांगे जा रहे हैं।
सहरसा के कई युवा बेरोजगार नौकरी की चाहत में फर्जीवाड़ा करने वालों की जाल में फंस गए हैं। वहीं शहर के कायस्थ टोला के अमित, मीरा टॉकीज पास के रंजीत सरकार, न्यू कॉलोनी के उपेन्द्र ने कहा कि 25 हजार प्रति माह वेतन देने की कहकर आईआरसीटीसी के तहत बुकिंग क्लर्क के नाम पर उनसे रुपए की डिमांड की गई है।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी के नाम पर बुकिंग क्लर्क सहित अन्य प्रकार की नौकरी देने का गोरखधंधा चलाए जाने की शिकायत मिली है। पटना स्थित कार्यालय तक पहुंचने वाले युवकों को फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दी गई है। उन्हें बताया गया है कि कोई भी बहाली होगी तो सूचना ऑफिसियल वेबसाइट पर डाली जाएगी। अभी बुकिंग क्लर्क सहित अन्य बहाली के लिए कोई भी वैकेंसी आईआरसीटीसी की तरफ से नहीं निकाली गई है।
इसलिए फैलाया जाल
रेलवे द्वारा आईआरसीटीसी के हाथ में प्राइवेट ट्रेन सहित कई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा पर फर्जीवाड़ा करने वालों ने इस तरह का जाल बिछाया। युवा वर्ग भी बुकिंग काउंटर को आईआरसीटीसी के हाथों में जाने की हवा हवाई बातों को सुनकर रोजगार पाने की लालच में फंस रहे हैं।

यहां सक्रिय है गिरोह
फर्जीवाड़ा गिरोह के लोग सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, नरकटियागंज, मोतिहारी सहित समस्तीपुर मंडल के अन्य स्टेशन क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

शिकायत करें, होगी गिरफ्तारी: डीसीएम
समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने कहा कि बुकिंग क्लर्क की बहाली रेलवे की तरफ से वैकेंसी के साथ निकाली जाती है। इस कारण युवा वर्ग बहाली के नाम पर किए जा रहे किसी भी तरह के झांसे में नहीं आएं। अगर किसी से बहाली के नाम पर कोई रुपए की डिमांड कर रहा है तो शिकायत करें। उसे गिरफ्तार कराया जाएगा।