Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।लॉकडाउन के दौरान डीलर ने किया खाद्यान्न का गबन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 30, 2020

मधेपुरा।लॉकडाउन के दौरान डीलर ने किया खाद्यान्न का गबन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। रामनगर महेश पंचायत में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान जनवितरण दुकानदार ने उपभोक्ता के खाद्यान्न के गबन का मामला सामने आया है। इस बावत पंचायत के वार्ड संख्या 10, 11, 12 व 13 के उपभोक्ताओं ने बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा को आवेदन देकर जनवितरण दूकानदार राजेन्द्र राम द्वारा पीएचएच और अन्त्योदय योजना के उपभोक्ता के राशन का उठाव कर वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता ने बीडीओ को दिए आवेदन में कहा है कि कि हम सभी जनवितरण लाभुक दुकानदार व पैक्स अध्यक्ष सुधीर ठाकुर से राशन प्राप्त करते थे। राशन लेने पहुंचने पर दुकानदार राजेन्द्र राम द्वारा उठाव करने की बात सामने आई। राशन के उठाव नहीं होने से लाभुकों ने कहा कि उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। लॉकडाउन के कारण लाभुकों ने कहा कि हमलोगों के मजदूरी का काम भी बंद है। बस सरकारी राशन ही पेट भरने का एक मात्र सहारा है। इस बावत प्रभारी एमओ रंजन कुमार ने बताया कि लाभुकों को राशन मिलेगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बृंदालाल ने कार्रवाई करने की बात कही है।