Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।रोलर से टकराई बाइक, सवार की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 14, 2020

सहरसा।रोलर से टकराई बाइक, सवार की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के मुख्तार मंदिर के समीप सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे खड़े रोलर वाहन से टकराकर एक बाइक सवार कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुपौल निवासी किशोरीलाल वर्मा के 45 वर्षीय पुत्र नितेश भारद्वाज बाइक से ससुराल पटोरी वार्ड नंबर 10 के निवासी विनोद वर्मा उर्फ बच्चन के यहां जा रहे थे। इस दौरान बारिश होने के कारण तेज रफ्तार से जा रही बाइक सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मुख्तार मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े रोलर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थल पहुंच बिहरा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नितेश की शादी नौ वर्ष पूर्व पटोरी निवासी विनोद वर्मा की पुत्री निक्की कुमारी उर्फ लवली से शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार नितेश प्राइवेट काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

तीन मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सड़क दुर्घटना में हुई बाइक सवार नितेश की मौत से उनके ससुराल पटोरी मे मातमी सन्नाटा छा गया है। नितेश की मौत से तीन बच्चों के सिर से उसके पिता का साया उठ गया। छह वर्षीया नित्यानिधी, चार वर्षीया रंजना एवं डेढ़ वर्षीय सिद्धार्थ को क्या पता था कि उनके सर से पिता के साया अब सदा के लिए उठ चुका है। लोगों मे इस बात की चर्चा थी कि निक्की अब किसके सहारे तीन मासूम बच्चों का लालन-पालन करेगी।