Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: बोरे में बंधी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 31, 2020

सहरसा: बोरे में बंधी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

सहरसा। सोमवार की देर शाम महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के समीप महिषी, नवहट्टा सीमा के समीप पूर्वी कोसी तटबंध पर झाड़ी से एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। हालांकि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस बाबत महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर गई और शव बरामद किया गया। बताते हैं कि शव बोरी में बंद था। वहीं मृतका की उम्र 23 साल आंकी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम²ष्टया में यह प्रतीत होता है कि हत्या अन्यत्र कर शव यहां फेंका गया है बल्कि हत्या से पूर्व उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।