Kosi Live-कोशी लाइव Bihar.बेगूसराय: टेम्पो व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, कई जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

Bihar.बेगूसराय: टेम्पो व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, कई जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बरौनी थाना के पिपरादेवस पटेल चौक के निकट गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई टेम्पो एवं कंटेनर की टक्कर में दो की मौत हो गयी एवं कई जख्मी हो गए। 
मधुबनी जिला के अन्धराठारी निवासी विनोद राय अपने परिवार के साथ टेम्पो से सिमरिया से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से ऑटो की हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी जबकि बिनोद राय की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गयी।
विनोद राय की पत्नी,बेटी तथा भतीजा उक्त घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए है। सभी जख्मी की बरौनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेगूसराय ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है।