कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
वैशाली। एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस (CoronaVirus) का कहर जारी है और लॉकडाउन चल रहा है। बिहार में कोरोना के अबतक नौ मामले आ चुके हैं। इस बीच बिहार में पकड़ुआ शादी की खबर भी मिली है। शादी के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा रोता-बिलखता रह गया और मंडप पर उसकी शादी जबरन करा दी गई।
#बिहार में एक तरफ तो है #corona का कहर। इस बीच वैशाली जिले के एक लड़के का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया और समस्तीपुर ले जाकर जबरन शादी यानि पकडुआ ब्याह कर दिया गया। दूल्हा रोता रहा....#bihar #corona #पकडुआशादी #जबड़ियाजोड़ी
See kajal lall's other Tweets
मामला जंदाहा थानाक्षेत्र का है जहां जंदाहा सरकारी अस्पताल के समीप से एक बोलेरो पर हथियार से लैस आधा दर्जन लोगों ने शादी की नीयत से एक लड़के एवं उसके पिता को अगवा कर लिया और समस्तीपुर जिले में ले जाकर जबरन लड़के की शादी करा दी। शादी होने के पश्चात पिता मौका पाकर भाग निकला और उसने जंदाहा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जंदाहा थाना पुलिस ने भी इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र से लड़के को दुल्हन सहित बरामद कर लिया है और दोनों को जंदाहा थाना लाई है ।इस मामले में महनार थाना के नौरंगपुर निवासी मुसाफिर राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में ताजपुर थाना के वरुणा रसलपुर निवासी विनोद राय एवं नवल राय महनार थाना के नवरंगपुर निवासी मनीष कुमार एवं उदय कुमार एवं समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के इनायतपुर धवन निवासी दिनेश राय को नामजद आरोपित बनाया गया है।दूल्हे के पिता नेआरोप लगाया है कि बीते दिन जब वह अपने पुत्र अमित कुमार के साथ अपने घर से पैदल जंदाहा सरकारी अस्पताल जा रहे थे कि उसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने अस्पताल के समीप एक बोलेरो पर हथियार से लैस अपराधियों ने उन्हें रोक लिया तथा पिस्तौल का भय दिखाकर पिता- पुत्र दोनों को बोलेरो में बैठा लिया। वहीं दोनों की आंख पर पट्टी बांध दिया और रसलपुर नवल राय के घर में ले जाकर बंद कर दिया।बताया गया है कि रात्रि में सभी आरोपियों ने उसके पुत्र अमित कुमार को इनायतपुर धवन निवासी दिनेश राय की पुत्री से शादी का प्रस्ताव दिया तथा इंकार करने पर पिता-पुत्र दोनों के साथ मारपीट की गई तथा जबरन उसके बेटे अमित की शादी दिनेश राय की पुत्री काजल कुमारी से करा दी गई। मौका पाकर पिता मुसाफिर राय वहां से भाग निकला तथा इसकी सूचना जंदाहा थाना को दी गई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा किये गए लड़के को दुल्हन सहित बरामद कर जंदाहा थाना लाया गया
