कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
सहरसा। जिले के दो लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाया गया है। दोनों की जांच सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने की। जिसके बाद दोनों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर भेज दिया गया है। दोनों संदिग्ध दिल्ली से करीब दो सप्ताह पूर्व गांव आया थे। दोनों सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित रहने के बाद अस्पताल पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, बिहरा थाना क्षेत्र के गंडौल निवासी एक व्यक्ति करीब दो सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर लौटा था। सर्दी, बुखार और खांसी रहने के बाद उसने निजी चिकित्सक डॉ. एचआर मिश्रा को दिखाया।
पीड़ित ने बताया कि ब्लड जांच में टाइफाइड निकला जिसके आधार पर चिकित्सक ने इलाज शुरू किया। पीड़ित ने बताया कि दवा खत्म होने के बाद भी बुखार था जिसके कारण सदर अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं बनगांव निवासी दूसरा व्यक्ति भी दिल्ली से तीन मार्च को लौटा था। उन्हें भी दो-तीन दिनों से बुखार और सर्दी की शिकायत थी। जिसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचा दोनों का चिकित्सक द्वारा जांच किया गया और संदिग्ध रहने पर सिविल सर्जन को सूचना देते हुए आइसोलेसन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
सदर अस्पताल पहुंचे सीएस डॉ. ललन प्रसाद सिंह ने दोनों मरीज को जांच के लिए भागलपुर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद सरकारी स्तर पर एंबुलेंस से दोनों को भागलपुर भेजा गया है। इससे पहले भी एक संदिग्ध को भागलपुर जांच के लिए भेजा गया था जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया है।
----
कोट
दोनों मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद दोनों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है। इससे पूर्व एक संदिग्ध मरीज को भागलपुर भेजा गया था जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया है।
डॉ. ललन प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, सहरसा।
