कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। प्रधानमंत्री आवास योजना के शिविर में नवहट्टा बीडीओ विवेक रंजन को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2019-20 के अतिरिक्त लक्ष्य के अनुरूप सौ प्रतिशत निबंधन एवं स्वीकृति प्राप्त करने में नवहट्टा प्रखंड सफल रहा। प्रखंड के 12 पंचायत के लिए 1100 अतिरिक्त लक्ष्य दिया गया था। इसमें बकुनियां 110, चंद्रायण में 50, हाटी में 206, कासिमपुर में एक सौ, केदली में 306, खरका तेलवा में 22, मोहनपुर में 15, नवहट्टा पूर्वी में 17, नवहट्टा पश्चिम में सात, सत्तौर में 251, मुरादपुर में 26 एवं शाहपुर के लिए 33 अतिरिक्त लक्ष्य दिया गया था। जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए फरवरी माह का समय निश्चित किया गया था। बीडीओ विवेक रंजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कर्मियों की सक्रियता से इस लक्ष्य को पा लिया गया। इस मौके पर डीडीसी राजेश कुमार सिंह, डीआरडीए डायरेक्टर राकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।