Kosi Live-कोशी लाइव BNMU:मधेपुरा:प्रायोगिक परीक्षा को तिथि घोषित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 9, 2020

BNMU:मधेपुरा:प्रायोगिक परीक्षा को तिथि घोषित

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। बीएनएमयू के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विषय की तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा नार्थ कैंपस के विज्ञान संकाय भवन में अवस्थित जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर (कोसी एवं पूर्णिया प्रमंडल) के 16वां पत्र की परीक्षा 16 फरवरी को और 15वां पत्र की परीक्षा 19 फरवरी को होगी। तृतीय सेमेस्टर में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग, मधेपुरा एवं टीपी कॉलेज, मधेपुरा की 17 फरवरी को और एमएलटी कॉलेज, सहरसा की परीक्षा 18 फरवरी को होगी।