Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सत्तादल के नेता को मिली जान से मारने की धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 9, 2020

सहरसा।सत्तादल के नेता को मिली जान से मारने की धमकी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी*

सहरसा :- सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण झा को ज़मीन विवाद में रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित चन्द्रभूषण झा ने पुलिस अधीक्षक सहित सदर थानाध्यक्ष को रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा लिखित आवेदन दिया है। दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उसने पप्पू पासवान से केवाला द्वारा दो कट्ठा पांच धुर जमीन ली। बिहार सरकार में अपना नाम दर्ज करा कर दखल कब्जा प्राप्त किया। बीते तीन फरवरी को वह अपने जमीन पर बाउंड्री देने गया तो पूर्व की तरह पवन साह, चंदन राय, मुकेश सिंह,  मनोज दूबे, पवन दूबे, मणिकांत दूबे आकर कार्य रोक दिया और पैसा मंगा और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में भी इनलोगों पर मामला दर्ज कराया था। सदर थाना के कांड संख्या 467/18 में मामला दर्ज हुआ था। जहां कांड के अनुसन्धान कर्ताओं द्वारा नामजद सच पाया गया। वहीं नामजद आरोपी इस कांड में करीब 5 दिन जेल में सजा भी काट चुका है। पीड़ित चन्द्रभूषण झा ने बताया कि धमकी मिलने के बाद 3 फरबरी को ही पुलिस कप्तान व सदर थाना में आवेदन देकर उचित कार्यवाही व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन आवेदन देने के कई दिन बित जाने के बाद भी अब तक पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई कारवाई नहीं की गयी है जिससे हम और हमारा पुरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।