कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुहथ ने सहसोल को पांच विकेट से हराया
सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा बाजार से पुलिस ने शनिवार की रात नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान समदा बाजार में दो लोगो को हंगामा करते पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई।
------
सौरबाजार (सहरसा) : प्रखंड के बुनियादी विद्यालय मैदान सुहथ में सनराईज क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सुहथ की टीम ने सहसोल की टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाया।
जानकारी के अनुसार सहसोल की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में सुहथ की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले सेमीफाइनल में बलवा बाजार के टीम ने खजुराहा के टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाया। सोमवार को सुहथ एवं बलवा बाजार के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
